Bikaner Live

राजकीय प्राथमिक विद्यालय का हुआ शुभारंभ

देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में मेघवालों का बास, वार्ड नंबर 16 में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राजकीय प्राथमिक विद्यालय का

राजकीय प्राथमिक विद्यालय का हुआ शुभारंभ
देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में मेघवालों का बास, वार्ड नंबर 16 में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राजकीय प्राथमिक विद्यालय का आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) बीकानेर के आदेशों से ओमप्रकाश मूंधड़ा (अध्यक्ष) नगर पालिका देशनोक, कौशल किशोर पँवार यूसीईओ एवं जगदीश प्रसाद शर्मा (पार्षद) वार्ड नंबर 16 द्वारा मंत्रोचार सहित पूजा-अर्चना करवा कर शुभारंभ किया गया !
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, बालक – बालिकाओं एवं सरंक्षको ने शहर्ष स्थानीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, शिक्षा मंत्री श्री बी. डी. कल्ला एवं राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया !
सभी ने विद्यालय को स्थानीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया !
वार्ड में सिविर लाइन, रोड लाइट, सी.सी. सड़कें बनवाने के साथ ही प्राथमिक विद्यालय खुलवाने हेतु किए गए प्रयासों के लिए पार्षद महोदय को बधाई दी !
पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा ने इस विद्यालय हेतू आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने का आवेदन अध्यक्ष, नगर पालिका से किया जिसे अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने सहर्ष स्वीकार किया !
इस अवसर पर मनोज सिंह (पार्षद), एडवोकेट गिरीश हिंदुस्तानी (नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि), माधोदान चारण (उपाध्यक्ष प्रतिनिधि), ताराचंद दर्जी (पार्षद प्रतिनिधि), नारायणदान चारण, रामरतन, भगवानाराम, पूनमचंद, किसनाराम, हनुमाना राम, पंकज, सीताराम, करनाराम, श्यामसुंदर, चंद्रकला, उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिकाऐं एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे !
कार्यक्रम समापन पर विद्यालय में नवनियुक्त अध्यापक घनश्याम दान ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया !

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!