
सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव है। मतगणना 21 जुलाई को होगी। सत्ता पक्ष ने द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष ने पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है. जिसके लिए संसद में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
द्रौपदी यानी भाजपा की जीत पहले से ही पक्की थी। अपने प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट से जिताने के लिए भाजपा ने हर संभव हर कोशिश कर रखी है
यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि ‘ये चुनाव सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच का नहीं है, बल्कि उन दो विचारधाराओं और आदर्शों का चुनाव है, जिनका हम प्रतिनिधित्व करते हैं. मेरी विचारधारा भारत का संविधान है.
द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय आदिवासी महिला राजनेत्री हैं। भारत के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भारत के अगले राष्ट्रपति के लिये उनको अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं। इसके पहले 2015 से 2021 तक वे झारखण्ड की राज्यपाल थीं। उनका जन्म ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होना है. 21 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा. आज होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संसद भवन के कमरा नम्बर-63 में 6 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें एक दिव्यांग वोटर के लिए है. अलग-अलग राज्यों के कुल 9 विधायक संसद भवन में वोट करेंगे. यूपी से 4, त्रिपुरा से 2, असम से 1, ओडिसा से 1, हरियाणा से 1 जबकि 42 सांसद विधानसभाओं में वोट करेंगे.
















