Bikaner Live

कोरोना वैक्सीनेशन की खुराक 200 करोड़ के पार-पीएम नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं…..

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की खुराक 200 करोड़ के पार पहुंच गयी है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया है. देश में कोरोना को लेकर सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पिछले वर्ष शुरू की गयी थी. यह आंकड़ा अब दो सौ करोड़ को पार कर गया है.

केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना का बूस्टर डोज भी अब देश के नागरिकों को मुफ्त में दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सौ करोड़ वैक्सीन की खुराक पार करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि कोविड -19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए एक बेहतर कदम है. देश भर में चलाया गया वैक्सीनेशन कार्यक्रम अद्वितीय और ऐतिहासिक रहा है. इससे हमें कोविड-19 की लड़ाई लड़ने में वैश्विक स्तर पर मदद मिलेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के लिए यह गौरव की बात है. ये लक्ष्य हमने केवल 18 महीने के भीतर पूरा किया है.

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!