Bikaner Live

रक्षा बजट में इस बार 5 साल की तैयारियों का खाका होगा, पहली बार 6 लाख करोड़ का स्तर छू सकता है

रक्षा मंत्रालय का सैन्य विभाग सैन्य तैयारियों की लंबे समय की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसके तहत पांच साल का रक्षा आधुनिकीकरण प्लान तैयार किया जा रहा है। तीनों सेनाओं के संयुक्त आधुनिकीकरण के रोडमैप के आधार पर ही इस बार का रक्षा बजट होगा। इतना ही नहीं, तीनों सेनाओं की क्षमता को बढ़ाने वाले इंटीग्रेटेड कैपेबिलिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत दो साल का वार्षिक रोल ऑन प्लान भी बनाया जा रहा है। साथ ही, वित्त मंत्रालय से ऐसा रक्षा आधुनिकीकरण फंड बनाने के लिए बातचीत चल रही है, जो लैप्स न हो।

दो मोर्चों पर जंग की आशंका, इसलिए बजट बढ़ सकता है
इस बात के संकेत मिले हैं कि रक्षा क्षेत्र में होने वाले खर्चों के लिए न सिर्फ एक साल के लिए बजट की व्यवस्था होगी, बल्कि बजट में अगले पांच साल के अनुमान के हिसाब से भी व्यवस्था होगी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए बजट में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि हो सकती है। इस बार यह छह लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

2020-21 के रक्षा बजट में 4 लाख 71 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, लेकिन इसमें एक लाख 33 हजार करोड़ तो सिर्फ पेंशन के लिए ही था। लिहाजा रक्षा खर्च के लिए 3 लाख 23 हजार करोड़ ही बचे थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post