Bikaner Live

औद्योगिक विकास के लिए रिको की सहभागिता आवश्यक :- पचीसिया

बीकानेर, जिला उद्योग संघ ने रिको लिमिटेड जयपुर के उप महाप्रबंधक कुलवीर सिंह, रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार से बीकानेर के औद्योगिक विकास में रिको की सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु चर्चा की | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि रिको बीकानेर के क्षेत्रीय कार्यालय में संसाधनों के आभाव एवं ठेकेदारी प्रथा के कारण यहाँ की साफ़ सफाई एवं बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की जा रही है इसके लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई एवं बिजली का जिम्मा स्थानीय औद्योगिक संघों को दे देना चाहिए | साथ ही रिको मुख्यालय द्वारा बार बार रिको बीकानेर के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों को बदला जा रहा है जिससे उद्यमियों को अपने कार्य करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है | रानीबाजार एवं खारा औद्योगिक क्षेत्र में फायर फाइटिंग गाड़ी रिको लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करवाई जाए | साथ ही बीकानेर के रिको क्षेत्रीय कार्यालय में स्टाफ की काफी कमी है उसको दूर करवाया जाए ताकि उद्यमियों को काम तत्परता से संपादित किया जा सके |

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!