Bikaner Live

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान: जैन पी. जी गर्ल्स कॉलेज में कार्यशाला आयोजित


बीकानेर, 19 सितंबर। मतदाता सूचियों के आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान और मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से लिंक करने के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से जैन पीजी गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाईबी माथुर और डॉ. एसएल राठी ने अभियान के बारे में बारे में बताया और लिंक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्वप पर प्रकाश डाला। अभियान के सहसमन्वयक गोपाल जोशी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया से जुड़ी प्रत्येक अद्यतन जानकारी से युवाओं को जागरुक रहना चाहिए। जिससे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका का निर्वहन हो सके। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं जागरुक रहें और दूसरों से भी इसके प्रति समझाइश करें। स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य सुधीर कुमार मिश्रा ने स्वीप की अवधारणा एवं इसकी आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में निर्वाचन से संबंधी समूची जानकारी घर बैठे हासिल की जा सकती है। कॉलेज प्राचार्य संध्या सक्सेना ने शत-प्रतिशत छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंकेज के लिए प्रेरित करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान पवन खत्री, अमरनाथ व्यास सहित स्वीप प्रकोष्ठ के विभिन्न सदस्य मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!