Bikaner Live

शहर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की घोषणा
soni



बीकानेर। शहर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम अग्रवाल के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से शनिवार को व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

अग्रवाल द्वारा घोषित प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी में दिनेश सांखला और श्रीमती रुचिका को जिला सहसंयोजक तथा राहुल प्रजापत, शिव वर्मा, महेश भोजक, रवि भार्गव, गौरीशंकर भाटी, महक पेड़ीवाल और सरस्वती शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
मनीष आचार्य
जिला मंत्री और जिला मीडिया विभाग प्रभारी
शहर भाजपा,बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!