Bikaner Live

‘अंतिम छोर तक पहुँचे स्वास्थ्य सेवाएं’ यही हो लक्ष्य- मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी
soni


बीकानेर, 19 नवंबर। नोखा में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मो.अबरार पंवार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
डॉ. अबरार ने जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी वंचित परिवारों को जोड़ते हुए शत प्रतिशत परिवारों को चिरंजीवी परिवार बनाने के लिए विशेष के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ इसके लिए विशेष प्रयास करें। खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश गहलोत ने कोविड टीकाकरण से वंचित बच्चों के टीकाकरण और इसके डाटा ऑनलाइन करने व मिसिंग डिलीवरी को कम करने के निर्देश दिये।
मुकाम चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ अरविंद राजपुरोहित ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विशेष प्रयास करने का आह्वान किया।
खंड कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश रंगा ने एनसीडी, एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण,पुकार सहित सभी विभागीय व राष्ट्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की।
बीएचएस दिनेश आचार्य ने वीएचएससी व शिशु मृत्यु के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये। खंड लेखा प्रबंधक अश्विनी व्यास ने वीएचएससी के खातों के गठन में आ रही समस्याओं के निवारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये। बाधनू पीएचसी को खंड स्तर पर समस्त ऑनलाइन रिपोर्टिंग में प्रथम स्थान पर रहने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पीएचसी प्रभारी सहित समस्त सेक्टर को सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नीट पीजी में चयनित होने पर डॉ दिव्या गोलछा, डॉ सुभाष चंद्र तर्ड, डॉ कनुप्रिया मारू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में सभी चिकित्सधिकारी प्रभारी, बीएनओ, सीएचओ, पीएचएस, एएनएम उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!