Bikaner Live

अध्यात्म के रंग में रंगेगा जयपुर छोटी कशी में होगा धर्म ,आध्यात्म देश और समाज के विभिन्न पहलुओं पर चिंतन


छोटी कशी में होगा धर्म ,आध्यात्म देश और समाज के विभिन्न पहलुओं पर चिंतन
-देश भर से जाने माने संतो व् राष्ट्र हित चिंतको का होगा जमघट
-दो दिवसीय ज्ञानम महोत्सव का होगा आगाज , छोटी काशी होगी अध्यात्म मय
जयपुर ( ओम दैया )।राष्ट्र हित मुद्दों पर होगी चर्चा
17-18 दिसम्बर दो दिवसीय कार्यक्रम में धर्म ,आध्यात्म देश और समाज के विभिन्न पहलुओं से जुडी 20 से अधिक विषयो पर होगी चर्चा , देश भर से 50 से अधिक विषय विशेषग्य करेंगे चर्चा। फेस्टिवल में आध्यात्म , धर्म,और राष्ट्र चिंतन जैसे अनको मुख्य विषयो पर देश प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु,संत महंत, ज्योतिषियों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों, युवा प्रतीकों, उद्योगपति और राजनेताओं को एक मंच पर परिचर्चा करेंग।

देश भर से प्रखर वक्ता लेंगे भाग
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे हिन्दू युवा राष्ट्रीय चिंतक कालीचरण महाराज , जगदगुरु करपात्री जी महाराज ,अयोध्या, साध्वी प्रज्ञा भारती, ज्ञानदेव आहूजा, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अर्जुनराम मेघवाल , गजेंद्र सिंह शेखावत , रवि कुमार अय्यर (अंतरराष्ट्रीय समन्वयक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), बाबा बालक नाथ जी (सांसद, अलवर), श्री सी पी जोशी जी (सांसद, चित्तौड़गढ़) , राष्ट्रवादी प्रखर वक्ता श्री कपिल मिश्रा, हिंदूवादी जय आहूजा, श्री महाराणा पुस्तक के लेखक डॉ ओमेंद्र रतनू,अनुज माथुर (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ), उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ विक्रम सिंह , सरदार रमणिक सिंह ,राणा यशवंत , हितेश शंकर , नीरज अत्रि , प्रतापराव (पत्रकार एवं कंटेट हेड ऋतंम डिजिटल), श्रीपाल शक्तावत सहित कई वक्ता भाग लेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक महंत दीपक वलभ गोस्वामी के अनुसार ये ज्ञानम का चतुर्थ संस्करण हैं जो धर्म ,आध्यात्म , संस्कार और संस्कृति के ताने बाने से सराबोर , देश और समाज के विभिन्न पहलुओं को छूने वाला ये अद्भुत कार्यक्रम देश हित में युवाओ को अपने संस्कार संस्कृति से जोड़ने में महत्त्व पूर्ण भूमिका निभाएगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!