Bikaner Live

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन उद्यमियों के साथ बस में बैठकर पहुंचे अमृता हाट मेला

*अच्छी बिक्री से खिले महिला व्यवसायियों के चेहरे* *उद्योगपतियों ने अमृता हाट में की खरीददारी*

बीकानेर जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के नेतृत्व में ग्रामीण हाट में आयोजित अमृता हाट मेले का भ्रमण किया। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन खुद उद्यमियों के साथ बस में बैठकर मेला स्थल पर पहुंचे। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने सभी उद्यमियों से मेले में अधिक से अधिक खरीददारी हेतु आह्वान किया। संभागीय आयुक्त ने बताया कि अमृता हाट मेले में बीकानेर में पहली बार राज्य के 33 जिलों के महिला स्वयं सहायता समूहों सहित कुल 170 दुकानें लगाई गई है जिसमें खिलौने, टेराकोटा, बेडशीट, पापड़, बड़ी, मसाले, लाख की चूड़ियां, मिट्टी के बर्तन जैसे अनेक हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री के लिए रखे हुए हैं। साथ ही मेले को देखकर यह भी ख़ुशी की बात है कि महिलाओं में स्वावलंबन की भावना का काफी विस्तार हुआ है। मेले में अच्छी बिक्री के चलते महिला व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि मेले को आमजन द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ग्रामीण हाट में पहली बार ऐसे मेले का आयोजन देखने को मिला है जिसमें 33 जिलों से आई महिलाओं ने अपने द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों से बीकानेर वासियों को खरीददारी के लिए मजबूर कर दिया। साथ ही पचीसिया ने सभी उद्यमियों को इन उत्पादों की अधिक से अधिक खरीददारी कर महिलाओं के स्वावलंबन को और अधिक प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, चंपकमल सुराणा, वीरेंद्र किराडू, विमल चोरड़िया, विनोद गोयल, नरेश मित्तल, सतीश मैनी, सुशील बंसल, मगनलाल मूंधड़ा, हरिकिशन गहलोत, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, रामकिशन राठी, अशोक गहलोत, पारस डागा, लूणकरण सेठिया, किशनलाल बोथरा, विनोद जोशी, भंवरलाल चांडक, कुंदन लाल बोहरा, पार्षद पुनीत शर्मा, शिवशंकर जाजडा, सुरेश राजपुरोहित, पवन बंशीवाला, नवल दैया, किशन मूंधड़ा, नरपत सेठिया, सुंदर पारीक, राजेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल सोनी, प्रेम सिंह, रामगोपाल खडगावत, एस के राठी, गुरदीप शर्मा, मुकेश खत्री, भानू शर्मा, ओम सोनगरा, गुलाब बोथरा, महावीर दफ्तरी, पवन अग्रवाल, विपिन मुसरफ, हेप्पी मिलवानी, दिनेश सोनगरा, सुरेश पेडीवाल, सुनील सारडा, संदीप बाहेती, कपिल पचीसिया, अभिमन्यु जाजडा, मनीष पचीसिया, निखिल जोशी, लोकेश जाजडा, आर के जाजडा आदि मौजूद रहे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!