Bikaner Live

एक शाम पांच फनकारों के नाम कार्यक्रम  15 दिसंबर गुरूवार को

बीकानेर। फिल्म संगीत क्षेत्र में बीकानेर शहर की जानीमानी संस्था अमन कला केंद्र द्वारा  15 दिसंबर गुरूवार  को टाउन हॉल में शाम 5:00 बजे एक शाम पांच फन कारों के नाम हिंदी फिल्मों के गीतों का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था से जुड़े सिराजुद्दीन खोखर ने मंगलवार को बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के डिविजनल कमिश्नर नीरज के पवन  होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव करेंगे। विशेष आमंत्रित मेहमान के रूप में
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजीजुल हसन गोरी,  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओर पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य,
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पीसीसी सदस्य  बाबू जयशंकर जोशी, पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद,
भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराना, कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक,वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी एन डी रंगा, प्रोपर्टी डीलर इकबाल हुसैन समेजा, भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल पाहूजा, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत,

बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष,  जयनारायण बिस्सा, समाजसेविका अर्चना सक्सेना होंगे सहित आदि मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस अवसर पर बीकानेर के जाने पहचाने गायक कलाकार अनवर अजमेरी, एम. रफीक कादरी, अहमद हारून कादरी, ख्वाजा हसन कादरी व ललित शर्मा द्वारा फिल्मी गीतों का कार्यक्रम एक शाम पांच फन कारों के नाम मे एकल और डुएट गीतों की प्रस्तुतियां होगी।
इन पांच गायक कलाकारो के साथ  डुएट गीत  बीकानेर की  महिला गायक कलाकार गोपीका सोनी, दीपिका प्रजापत, सुमन पंवार, मान्या सारस्वत एवं सुमन मूंधड़ा का  सहयोग रहेगा ।
कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी करेंगे ।
इस कार्यक्रम में बीकानेर के संगीत प्रेमियों के अलावा साहित्यकार, पत्रकार ,कवि ,शायर ,डॉक्टर, वकील, शिक्षक को आमंत्रित किया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!