Bikaner Live

काठमांडू -विदेश की धरा पर क्षितिज कार्यशाला का भव्य आगाज

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वधान्व में तेरापंथ महिला मंडल काठमांडू द्वारा क्षितिज कार्यशाला का भव्य शुभारम्भ समणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञा जी एवं आदर्श प्रज्ञा जी के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम जी सेठिया की अध्यक्षता में आचार्य महाश्रमण सभागार में किया गया। ललित मरोटी के अनुसार अ भा तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता जी डागा उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जी भूरा , नेपाल क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. वंदना बरडिया और नेपाल के विविध क्षेत्रों से समागत केसरिया शक्ति का स्वागत अ भा ते महिला मण्डल की कार्यसमिति सदस्या और काठमांडू तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अमिता नाहटा ने किया।कार्यक्रम का प्रारंभ समणी जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से किया गया।
काठमांडू महिला मंडल की बहनो द्वारा मंगलाचरण एव स्वागत गीतिका का संगान किया गया ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जी भूरा ने साध्वी प्रमुखा जी के संदेश का वाचन किया ।
colour of India -14states की वेशभूषा में तैयार बहनों ने राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत देश की विविध भाषाओं में अब तक के सफ़र को शानदार बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया ने क्षितिज की परिकल्पना क्यों और इसकी असीम संभावनाएं क्या है ? इस बारे में विस्तार से समझाया।
तेरापंथ कन्या मंडल ने puppet show ke माध्यम से काठमांडू कन्यामंडल के बढ़ते कदमों को बताया।
समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा जी ने बुलंद गीतिका के साथ बीज में निहित असीम संभावनाओं को जागृत करने की प्रेरणा दी। राजविराज से सुश्री रसिका ने सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी।आभार ज्ञापन श्रीमती वर्षा बेगवानी ने किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री निशा जैन ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!