श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू राजस्थान पेंशनर समाज श्रीडूंगरगढ़ की बैठक दिनांक 17 दिसम्बर 2022 को सुबह 11=30बजे पेंशनर समाज के भवन सरदारशहर रोड नानू देवी चाण्डक स्कूल के पीछे होगी। पेंशनर समाज के अध्यक्ष भंवरलाल भोजक मंत्री डालूराम कसवां ने बताया कि इस अवसर पर 75 वर्ष पुर्ण होने वाले सभी माननीय सदस्यों का सार्वजनिक सम्मान होगा। तथा उसी निरन्तरता में उप शाखा श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष का चार वर्षीय निर्वाचन भी किया जायेगा। माननीय सभी सदस्यों को समय निकाल कर पधारने का निवेदन किया गया है।














