Bikaner Live

खेललेखक एवं समीक्षक स्वर्गीय झंवर लाल व्यास रंगीला की स्मृति पर -रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता 24 दिसंबर से


बीकानेर, 16 दिसंबर। खेल लेखक स्व. झंवरलाल व्यास रंगीला की स्मृति में 16वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 24 से 26 दिसंबर तक नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी।
संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक शातिर 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन आचार्य चौक स्थित रंगीला फाउंडेशन कार्यालय, नालंदा स्कूल तथा वकीलों की गली स्थित एडवोकेट एसएल हर्ष के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। विजेताओं को 3 जनवरी को रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को फाउंडेशन कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसमें दुर्गा शंकर आचार्य, एडवोकेट बसंत आचार्य, मधुसूदन व्यास, केशव आचार्य, रोहित व्यास आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!