Bikaner Live

सोने चांदी के भाव में उठापटक

बीकानेर सोने चांदी के भाव में स्थिरता नहीं हे बीकानेर किशन लाल ज्वेलर्स में भाव 53700 प्योर ,51300 जेवराती ,65000 kg चांदी रही।

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखा जा रहा है. गु को 194 रुपए की तेजी के शुक्रवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतें गिर गई थी. MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना (Gold) 0.26 फीसदी यानी 130 रुपये टूटकर 50,260 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा थी. इससे पहले बीते तीन दिन से सोने की कीमतों में तेजी चल रही थी. जबकि मार्च डिलीवरी वाले चांदी का भाव 0.71% यानी 485 रुपये घटकर 67,782 प्रति किलोग्राम रही.

क्या कहते हैं जानकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 194 रुपये बढ़कर 50,455 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 1,184 रुपये से बढ़कर 66,969 रुपये प्रति किलोग्राम रही. सोने और चांदी की कीमतोंमें बढ़त डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिकी कांग्रेस द्वारा अमेरिका में दूसरे प्रोत्साहन पैकेज पारित होने की खबरों की वजह से आई है.जानकारों का कहना है कि इस सप्ताह तक अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के कारण सोने की कीमतों में तेजी रही थी.

नवंबर में 16 फीसदी बढ़ी औसत बिक्री

सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद सोने और चांदी के आभूषणों की औसत बिक्री का आकार अक्टूबर की तुलना में नवंबर में 16 फीसदी बढ़ा है. लेकिन पिछले साल त्योहारी मौसम के मुकाबले सोने के गहनों की प्रति ग्राहक औसत बिक्री आकार 70 फीसदी घटा है.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!