Bikaner Live

खादी डिजाइन क्रिएशन एवं खादी फैशन शो 22 को
संभागीय आयुक्त ने किया पोस्टर का विमोचन….

बीकानेर, 20 दिसंबर। जिला प्रशासन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तथा खादी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर को सायं 5 बजे रविंद्र रंगमंच में खादी डिजाइन क्रिएशन एवं खादी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने मंगलवार को इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि खादी कतिन और बुनकरों को आर्थिक संबल देने एवं प्रोत्साहित करने के लिए के साथ आमजन तक खादी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैशन शो में महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, होम साइंस कॉलेज तथा महिला मंडल स्कूल सहित विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। शो का पूर्वाभ्यास महिला मंडल स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि फैशन शो का आयोजन अभिमन्यु सिंह के निर्देशन तथा आरव खत्री के सह निर्देशन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, खादी के पूर्व संभागीय अधिकारी शिशुपाल सिंह, खाद्य विभाग के संभागीय अधिकारी मदन चंद स्वामी, विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग के मंत्री कृष्ण व्यास, ग्रामोद्योग विकास संस्थान के झंवर पन्नू मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!