Bikaner Live

शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से संवाद बुधवार को….


बीकानेर, 20 दिसम्बर। राज्य वित्त आयोग का बीकानेर संभाग के शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को प्रातः 11 बजे संवाद होगा।
नगर निगम आयुक्त अरूण प्रकाश शर्मा ने बताया कि संवाद बैठक पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इस अवसर पर आयोग की ओर से सदस्य डॉ. लक्ष्मण सिंह रावत, सदस्य डॉ. अशोक लाहोटी, सदस्य सचिव एस.सी. देराश्री एवं संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता, उपनिदेशक मनोज कुमार गुप्ता के साथ बीकानेर संभाग के समस्त जिलों के नगरीय इकाइयों के महापौर एवं आयुक्त नगर परिषदों और पालिकाओं के अध्यक्ष, सभापति, आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!