Bikaner Live

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ…..


बीकानेर, 20 दिसंबर। पशुओं में खुरपका – मुंहपका रोग से बचाव के लिए जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान मंगलवार से प्रारंभ हुआ।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ वीरेंद्र नेत्रा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 4 माह से बड़े गोवंश एवं भैंस वंश में एफएमडी टीकाकरण किया जा जाएगा। पशुओं में खुरपका-मुंहपका के टीके लगाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पशुओं के ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता के चलते विशिष्ट पहचान के रूप में पशुओं के कान में 12 अंकों का टैग भी लगाया जाएगा। इसके लिए पशुपालकों को पशु चिकित्सा कर्मी को आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर देकर पशुओं का रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!