
बीकानेर,20 दिसंबर। ऊर्जा मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे डूंगरपुर से रवाना होकर बीकानेर आएंगे। श्री भाटी शुक्रवार को सुबह 11 बजे केसरदेसर जाटान में श्री कानाराम कस्वां की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेंगे। श्री भाटी दोपहर 2.30 बजे राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आयोजित स्कूटी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के बतौर शिरकत करेंगे।
बुधवार को आएंगे अल्पसंख्यक मामलात मंत्री
बीकानेर, 20 दिसंबर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री श्री शाले मोहम्मद बुधवार सायं 4 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर सायं 7 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री शाले मोहम्मद स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रात्रि 8:30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।













