Bikaner Live

निगम और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने की सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्ती की कारवाई
दो दिनों में लगाया गया करीब 30 हजार रुपए का जुर्माना…
soni

बीकानेर , 21 दिसंबर। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम अभियान के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर निगम के दल ने बुधवार को कार्यवाही कर 19 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 14 हजार रुपए का जुर्माना लगाया ।
इस टीम ने 19 दिसंबर को भी कार्रवाई करते हुए 15400 रुपए का जुर्माना लगाया और 21 किलोग्राम अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में जस्सूसर गेट , फड बाजार, तोलियासर भेंरूजी की गली, कोठारी हॉस्पिटल के पास, कोटगेट व गजनेर रोड़ पर औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए समझाइश भी की गई। टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए धर पकड़ की कार्रवाई अगले महीने भी जारी रहेगी।
इस दल में प्रदूषण मंडल के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंघल व अंकित कुमार तथा नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार व्यास, स्वच्छता निरीक्षक अनिल तंवर तथा बुलाकी सियोता व किशन कुमार व्यास शामिल थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!