Bikaner Live

राजस्थान स्टेट पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप 24 दिसंबर से बीकानेर में…



बीकानेर 21 दिसंबर। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट पेनचाक की दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 24 व 25 दिसंबर को जस्सूसर गेट के बाहर स्थित महेश्वरी सदन बीकानेर में आयोजित की जा रही है। जिसमें विभिन्न जिलों के मेल फिमेल सिंगा, मकान, प्रीटीन, सब-जुनियर एवं जुनियर स्तर की 140 डिफरेंट वेट केटेगरीज में अपना भाग्य आजमायेंगें। वहीं टंगल, गांडा, रेगु तथा सोलो जैसे सैनी इवेंट्स में भी अपना दमदार प्रदर्शन करेंगें। आयोजन सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर के तत्वावधान में आयोज्य राजस्थान स्टेट पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभिन्न कमेटी बनाकर सीनियर सिलाट वोलंटियर्स को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी बीकानेर की पूरी टीम धनंजय सारस्वत के नेतृत्व में सहयोग कर रही है। इंडियन पेनचाक सिलाट फैडरेशन के नेशनल डायरेक्टर जनरल सीईओ मोहम्मद इकबाल तथा राजस्थान स्टेट डायरेक्टर दिनेश बांगड़, महेश कायस्थ, इंटरनेशनल रेफरी पुरनमल जाट की भी उपस्थिति रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!