

बीकानेर मंगलवार दिनांक 27 दिसंबर को सायं 4 बजे से अग्रवाल समाज महिला प्रकोष्ठ की सुरभि अग्रवाल , मनीषा गाड़ोदिया , शशि गुप्ता जी के नेतृत्व में एक टीम जे एन वी कालोनी , शिव बाड़ी रोड , चाणक्य नगर क्षेत्र में समाज के घर घर जाकर पीले चावल देकर रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देकर आए । कार्यकर्ताओं में और समाज के सभी अग्रवाल परिवारों में उत्साह देखते ही बनता था। ।
इस अवसर पर जिला इकाई के अनैक पदाधिकारी गण शामिल थे । जिसमें प्रमुख थे संजय अग्रवाल पर्षद , नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट जिला महामंत्री , तुलसी दास जी अग्रवाल , अरुण अग्रवाल , पवन जी अग्रवाल , विनय अग्रवाल , शालू अग्रवाल , उर्मिला अग्रवाल , कनुप्रिया अग्रवाल , स्मिता अग्रवाल , राधा अग्रवाल , करुणा गुप्ता आदि प्रमुख थे ।
कल बुधवार को पवनपुरी , सुदर्शना नगर में पीले चावल बांटकर आएंगे ।
परसों गुरुवार 29 दिसंबर को लूणकरणसर और 30 दिसंबर को खाजूवाला में रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा । इसके क्रम में कल ही संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी गण के साथ स्थानीय साथीयों के दल लूणकरणसर रवाना हो जाएंगे ।
लूणकरणसर और खाजूवाला में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है ।
नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट
जिला महामंत्री













