Bikaner Live

श्री राम कथा सेवा षष्टम दिवस रामकथा का आयोजन भव्य स्तर पर

बीकानेर- छोटी काशी बीकानेर स्थित पारीक चौक स्थित रामनाथ सदन में श्री राम कथा सेवा समिति के तत्वाधान में आज षष्टम दिवस रामकथा का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया !
श्री राम कथा सेवा समिति अध्यक्ष देवकिशन चांडक ने बताया कि आज की कथा के यजमान संजय पेडीवाल व लक्ष्मीनारायण बिहानी ने सपत्नीक व सपरिवार वृंदावन आचार्य विक्रम जी के सानिध्य में व्यासपीठ व रामायण पुस्तक का पूजन किया !
समिति उपाध्यक्ष घनश्याम कल्याणी व मंत्री जगदीश कोठारी ने बताया कि 9 दिवसीय राम कथा का वाचन करते हुए व्यासपीठ महाराज भारत चरण जी ने अपनी अमृतमई एवं ओजस्वी भाषा में केवट प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए सीता द्वारा गंगा पूजन ,राम भरतधदवाज मुनि संवाद, लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा नाक काटना ,चित्रकूट संवाद ,रावण का मुनि वेश धारण ,रावण द्वारा सीता हरण आदि की कथा का सप्रसंग व्याख्यान करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया रामचरितमानस की प्रमुख चौपाइयों का गायन करते हुए उन्हें सरल भाषा में भावार्थ समझाया !
समिति कोषाध्यक्ष सुशील करनानी एवं मंच संचालक मंत्री याज्ञवल्क्य दमानी के अनुसार महाराज द्वारा गाए रामसुखदास जी के प्रमुख भजन “अजीम मुख्य देखया सुखपासी रे-वन में देखया दोऊ वनवासी” जब गाया गया तब उपस्थित भक्तों ने नृत्य के साथ इस भजन का आनंद प्राप्त किया ! श्री राम कथा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा के नियमित श्रोताओं के साथ अन्य रामकथा प्रेमी श्रोताओं की संख्या में वृद्धि हो रही है और समिति प्रत्येक आगंतुका भक्तगण के लिए सभी व्यवस्थाओं हेतू कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्य कर रहे हैं !
समिति सदस्य पवन राठी ने बताया कि 9 दिवसीय राम कथा का वाचन करने वाले वृंदावन संत श्री भरत शरण जी महाराज अपने प्रवास के दौरान आज बीकानेर की धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने की इच्छा प्रकट की इस पर महाराज जी के साथ आए वृं

तपोभूमि भीनासर स्थित मुरली मनोहर धोरे व स्वामी जी की परम कुटिया का दर्शन किया उन्होंने वहां बैठकर स्वामी रामसुखदास जी महाराज के दीए भजन श्रीमन नारायण -नारायण काम लगभग 5-7 मिनट तक संकीर्तन भी कर आनंद की अनुभूति की संत महाराज भरत शरण जी महाराज ने कहा कि उनके द्वारा आज स्वामी रामसुखदास जी की तपोभूमि का दर्शन प्राप्त कर जीवन धन्य करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ मैं आज अपने आप को बड़ा ही सौभाग्यशाली मानता हूं !
इस अवसर पर वहां के संतो द्वारा जिन्होंने स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त किया है उनके द्वारा भरत शरण जी महाराज को साधन संजीवनी गीता पुस्तक भेंट की तत्पश्चात महाराज ने गंगाजल की व्यवस्था कर गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तक का अवलोकन किया कार्यक्रम संयोजक नारायण डागा व समिति सदस्य नारायण दमानी ने बताया कि 9 दिवसीय रामकथा के अंतर्गत प्रत्येक श्रोताओ भक्त गणों के लिए श्री राम कथा सेवा समिति की ओर से कथा श्रवण करने वाले समिति की ओर से चाय – कॉफी, जलपान की व्यवस्था की गई है!
समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण बिहानी ने बताया कि आज की व्यवस्थाओं में उमाशंकर राठी ,मदन मोहन डागा, नारायण मीमानी,कमल राठी , गोवर्धन दमानी, अभिषेक मंत्री, सुशील करनानी ,मोहित चांडक आदि ने सक्रिय सहयोग किया !
इस अवसर पर महाराज के साथ समिति संयोजक नारायण डागा ,घनश्याम कल्याणी ,जगदीश कोठारी ,सुशील करनानी , पवन राठी ,प्रेम रतन चांडक, कन्हयालाल जी सारडा,घनश्याम सारडा,मदन मोहन डागा भी उपस्थित थे !
महाराज द्वारा रामसुखदास जी महाराज के गाए भजन “अजीम भूख देखया सुख पासी रे -वन में देखया दोऊ
वनवासी” गाया गया तब उपस्थित भक्तों ने नृत्य के साथ इस भजन का आनंद प्राप्त किया !

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!