Bikaner Live

कांग्रेस नेता बाबू जोशी द्वारा नववर्ष पर स्नेह मिलन…. नव वर्ष की मंगल शुभकामनाएं

बीकानेर। पिछले कई वर्षों से शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी द्वारा अपने निवास पर नववर्ष स्नेह मिलन आयोजित किया जा रहा है।
जो कि इस वर्ष भी पूर्व की भांति एक जनवरी 20-23रविवार को सुबह 11बजे आयोजित किया गया।
इसमें शहर के गणमान्य व्यापारी, उधोगपति, राजनीति व सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शिरक्त की ,इस आयोजन में सुबह से शाम तक सभी वर्गों के लोगों का पहुंचना जारी रहा, जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस युवा नेता अनिल कल्ला, देहात उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, कांग्रेस सेवादल के नरसिंह दास व्यास,सीआई मनोज कुमार शर्मा, कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, शायर उमर भाई रंग्रेज, दवा प्रतिनिधि साजिद अली चूडीगर, एडवोकेट ओमजी भादाणी, शमशाद अली, व्यवसायी शादत अली चूडीगर, हेतराम गौड़ ,दाऊलाल ओझा उर्फ ढीला महाराज, श्याम छंगाणी, सुरेश बांठिया, मन्नू गहलोत, देवकिशन जाजडा, अश्विनी कल्ला,अजीज आजाद, इरशाद लुहार, भूत महाराज, श्याम सुंदर आचार्य उर्फ गोगूडू महाराज किशन जोशी सहित आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर बाबू जयशंकर जोशी ने आम लोगों के बीच कहा कि प्रत्येक नववर्ष प्रेम और सोहार्द लेकर आता है,जो खुशियों से भरा होता है, खुशियां मिल बांटकर मनाने से ही बढ़ती है। जो कि एक आपसी भाईचारे का संदेश देती है, मुझे अपने शहर के लोगों से मिलकर अति प्रसन्नता महसूस होती है, ऐसे ही अवसर सभी वर्गों के लोगों को श एक जाजम पर बैठने के अवसर प्रदान करती है। जो कि बीकानेर शहर के लिए गरिमा मय है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!