Bikaner Live

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला इकाई एवं संबंध संस्थाओं द्वारा संचालित आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा भव्य स्वागत


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला इकाई एवं संबंध संस्थाओं द्वारा संचालित आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा आज दिनांक 1.1.23 को बीकानेर में संगठन के प्रांतीय

उपमहामंत्री श्री ज्ञान जी गुप्ता के सानिध्य में संपन्न हुई । इस यात्रा में अग्रवाल समाज व अन्य समाज के सैकड़ों स्त्री पुरुष ने साफे बंधवा कर उत्साह से लबरेज होकर नाचते गाते हुए अपने वाहनों पर चल रहे थे । वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष श्री जुगल जी राठी व जिला महामंत्री विजय बाफना के नेतृत्व में रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया । पूरे रास्ते में अग्रवाल समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर व अग्रसेन सर्कल सहित अनेक स्थानों पर पूजन एवं रास्ते में रामदेव जी रंग वाला , होटल लाल जी सहित अनेक स्थानों पर चायनास्ता करवा कर स्वागत किया गया । इस पूरे आयोजन में रामदेव जी रंग वाला , अरुण अग्रवाल , पवन अग्रवाल , तुलसी दास अग्रवाल, आसा राम अग्रवाल , श्री भगवान अग्रवाल , सुरेंद्र अग्रवाल , विनय अग्रवाल , पुखराज अग्रवाल , श्रीमती शशि गुप्ता , मनीषा गाड़ोदिया , सुरभि अग्रवाल , सुनिता पीती , रेखा अग्रवाल सहित अन्य अनेक साथीयों का महत्व पूर्ण सहयोग रहा ।
रथयात्रा का सुभारंभ अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन जेएनवी कालोनी से दोपहर एक बजे गांजे बाजे के साथ शुशील बंसल , तोला राम लाट कैलाश गोयल , जयकिशन अग्रवाल झंडी दिखाकर रवाना किया । भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह ने रास्ते में अनेक स्थानों पर रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । और अंत में गोगा गेट स्थित अग्रसेन भवन में महाप्रसाद के साथ रथयात्रा संपन्न हुई । इस यात्रा में बीकानेर के अलावा लूणकरणसर , खाजूवाला , नोखा
देशनोक सहित अनेक स्थानों से लोग उपस्थित थे । अंत में जिला महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट
जिला महामंत्री

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!