एक्सीडेंट : बस की चपेट में आई अध्यापिका, मौत बीकानेर। म्यूजियम चौराहे पर रोडवेज बस की चपेट में आने से हंसेरा से लौट रही एक सरकारी अध्यापिका की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रानीबाजार निवासी 41 वर्षीय जागृति शर्मा राजकीय उप्रा वि हंसेरा से लौटते समय म्यूजियम सर्किल पर रोडवेज बस के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति लोकेश शर्मा ने सदर थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।














