Bikaner Live

सड़क सुरक्षा सप्ताह बुधवार से
पहले दिन निकलेगी सड़क सुरक्षा रैली…


बीकानेर, 10 जनवरी। ग्यारह से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सड़क सुरक्षा रैली निकाली जाएगी। यह रैली प्रातः 10:30 कलेक्ट्रेट से रवाना होगी। वाहन रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से होते हुए सर्किट हाउस, म्यूजियम सर्किल, मेजर पूर्णसिंह सर्किल, ब्रह्माकुमारी सर्किल, मेडिकल कॉलेज चौराहा, रानी बाजार पुलिया, सूरज टॉकीज, एएसजी हॉस्पिटल तक जाएगी। इसी श्रंखला में बुधवार को स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!