Bikaner Live

भाजपा रानी बाजार मंडल की नव मतदाता अभियान कार्यशाला सम्पन्न

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मण्डल की पार्टी के आगामी महत्वपूर्ण नव मतदाता अभियान के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को वल्लभ गार्डन में किया गया ।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने नव मतदाता अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इसे संगठन का युवा मतदाताओं की जागरूकता हेतु अति महत्वपूर्ण कदम बताया ।

कार्यशाला में बीकानेर पूर्व विधानसभा नव मतदाता अभियान सह संयोजक अदिति राजवंशी ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए तीन चरणों में अभियान की रूपरेखा और नव मतदाताओं को राष्ट्रहित में मतदान कर सही नेतृत्व को चुनने के लिए जागरूक बनाने की बात कही ।

रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया ।

कार्यशाला में अभियान के मण्डल संयोजक प्रदीप महर्षि, सह संयोजक विनोद शर्मा, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, मूलचंद नायक, युवा मोर्चा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह भाटी, मण्डल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंत्री अभिजीत शर्मा, शुभम शर्मा, अभियान की यूथ आइकॉन गरिमा तनेजा ने भी विचार व्यक्त किए ।

कार्यशाला का संचालन युवा मोर्चा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह भाटी ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post