Bikaner Live

राष्ट्रीय स्तर पर चमका बीकानेर की हर्षिका सोनी का नाम….


बीकानेर,गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कराये गये सर्वे में भागीदारी निभानी वाली बीकानेर की हर्षिता सोनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकदार अंदाज में सामने आया है। जानकारी में रहे कि हर्षिता सोनी राजधानी दिल्ली की मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय की प्रथम वर्षीय छात्रा है जिन्हे सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडिज की ओर से गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। जानकारी में रहे कि सीजीएस की ओर से गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष सर्वे कराया गया था। इसके लिये महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया इनमें बीकानेर निवासी हर्षिता सोनी भी शामिल रही। बीकानेर में ब्रह्मपुरी चौक निवासी द्वारका प्रसाद सोनी की होनहार बेटी हर्षिका सोनी को सम्मानित किये जाने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, एसीबी के पूर्व महानिदेशक डॉ.बीएल सोनी,शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह, नोखा विधायक बिहारी लाल विश्रोई,युवा भाजपा नेता सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत, पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी समेत प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता जताई है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!