Bikaner Live

कीर्ति चक्र विजेता अमर शहीद मेजर जेम्स थॉमस के 17वें शहादत दिवस पर भावभीना स्मरण…

बीकानेर । भारतीय सेना के जांबाज़ शहीद कीर्ति चक्र विजेता मेजर जेम्स थॉमस के 17वें शहादत दिवस पर शनिवार को मेजर जेम्स थॉमस मार्ग पर शहीद के परिजनों एवं मोहल्लेवासियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि 10 सिखलाई बटालियन के मेजर जेम्स ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में वर्ष 2006 में बॉर्डर पार से आए आतंकवादियों को ढेर करने और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भी अदम्य शौर्य का परिचय देने वाले भारत माता के वीर सपूत को नमन करते हुए सभी मौहल्लेवासी गर्व का अनुभव करते हैं।

शनिवार को अमर शहीद के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मेजर जेम्स के भाई जॉनी थॉमस, राजू थॉमस के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, वार्ड नम्बर 51 के पार्षद आनंद सिंह सोढा, भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, सोमदत्त आचार्य, राजेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, सुमित राजपुरोहित, विजय सिंह, रवि आचार्य, गजानंद गौड़, राजेंद्र सिंह सोलंकी, लोकेश शर्मा, शुभकरण राजपुरोहित, लक्ष्मण शर्मा, अभिमन्यु सिंह, अर्जुन सोनी, मदन सिंह सोलंकी, अभिजीत सिंह भाटी, सौरभ आचार्य इत्यादि मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!