Bikaner Live

शहीद मेजर जेम्स थॉमस को समर्पित संजय पुरोहित के बाल कथा संग्रह ‘समझदारी, साहस और एकता‘ का हुआ विमोचन


बीकानेर, 28 जनवरी। शहीद मेजर जेम्स थॉमस के 16वें शहादत दिवस पर शनिवार को शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में संजय पुरोहित के बाल कहानी संग्रह ‘समझदारी, साहस और एकता‘ का विमोचन शहीद मेजर जेम्स थॉमस की माताजी मेरी कुट्टी थॉमस ने किया। यह बाल कहानी संग्रह शहीद मेजर जेम्स थॉमस को समर्पित है। इस पुस्तक में शिक्षाप्रद बाल कहानियां हैं। इस पुस्तक का चित्रांकन स्कैच आर्टिस्ट मनीष कच्छावा ने तथा कवर डिजाईन कु.प्रज्ञा पुरोहित ने किया है। विमोचन के अवसर पर शहीद मेजर जेम्स थॉमस के बड़े भाई सातवीं राज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जॉनी थॉमस, राजू थॉमस सहित उनके परिजन मौजूद रहे। विमोचन के मौके पर गृह विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ. विमला डुकवाल, कलासन प्रकाशन के मनमोहन कल्याणी, मेजर जेॅम्स थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नाजिमा अजीज, गौरव सेनानी ऐसोसियेशन के अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह शेखावत, सुरेन्द्र राठी, कवयित्री मोनिका गौड़, डॉ. मधुरिमा सिंह, डॉ. सुषमा बिस्सा, मेजर जेम्स थॉमस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष मनीष गौड़, मनीष कच्छावा, प्रज्ञा पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!