पहले दिन हुए तीन मैच…
एचआरग्रुप बींझासर, सीए इलेवन श्रीगंगानगर तथा सरस टाइगर अर्जुनसर ने जीते मैच…*
बीकानेर। सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम का शुभारंभ सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में सरसजी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर किया गया।
आयोजन सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम का आयोजन सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें 28 टीम भाग ले रही है। शनिवार को तीन मैच खेले गए जिसमें उद्घाटन मैच एचआरग्रुप बींझासर ने औझा टाइगर को 25 रन से हराकर जीता। दूसरे मैच में सीए इलेवन श्रीगंगानगर ने भैरुं क्लब को 5 विकेट से हराया वहीं तीसरे मैच में सरस टाइगर अर्जुनसर ने परशुराम फाइटर्स पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।
आयोजन समिति अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम के भामाशाहों मुख्य प्रायोजक सत्यनारायण तावणियां रिड़ी, बिरजलाल तावणियां बिग्गा, मलकीसर सरपंच महेन्द्र सारस्वत, सह प्रायोजक हीरालाल सारस्वत राजेरां हाल रानीवाड़ा, दिलीप सारस्वत खोड़ा, मनोज सारस्वा खारड़ा, नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां, रामदेव सारस्वा सुरपुरा, शिव सारस्वत मुंडसर, पवन तावनियां दीपसर, जयप्रकाश तावनियां किशनासर, विजेता-उपविजेता पुरस्कार सुशील तावणियां व सुनील तावनियां, फाइनल सरस प्रसादी शेरेरां पुर्व सरपंच परमेश्वर लाल सारस्वत, सात दिवसीय सरस प्रसादी युवा उद्यमी दीनदयाल सारस्वा बींझासर, आठ दिवसीय चाय-काॅफी किशनलाल सारस्वा शेरेरां, आठ दिवसीय पेयजल व्यवस्था मुरलीधर गुरावा सुरजनसर तथा भाजपा देहात आइटी जिला संयोजक कोजुराम सारस्वत, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत एवं सारस्वत छात्रावास न्यास कोषाध्यक्ष संतोष महाराज, एसपीएल प्रथम अध्यक्ष व सरस वेल्फेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सारस्वा पुनरासर तथा श्रीछःन्याति ब्राह्मण महासंघ के हेमाराम जोशी का एसकेपीएल आयोजन समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्यालीराम तावणियां रिड़ी, उपाध्यक्ष किशनलाल ठाकरणी, कोषाध्यक्ष रुपचंद सारस्वा शेरेरां, सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर, एसपीएल द्वितीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां, एसपीएल-6 कोषाध्यक्ष हंसराज सारस्वत कपूरीसर, एसपीएल-6 सचिव हनुमान सारस्वत नारसीसर द्वारा स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता आठ दिन चलेगी तथा फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार 04 फरवरी को सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा।



















