Bikaner Live

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय आह्वान पर पदाधिकारी जयपुर रवाना…

बीकानेर 12 फरवरी 2023 राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय आह्वान पर आज बीकानेर जिले के साथी जयपुर के लिए रवाना हुए।यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि राजस्थान विधानसभा का शिक्षकों द्वारा कल जयपुर में घेराव किया जाएगा । संगठन की दो प्रमुख मांग के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है जिसमे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से किए जाए और उप प्रधानाचार्य के पद पर सीधी भर्ती 50% पदों पर की जाए। बीकानेर के साथी यतीश वर्मा के नेतृत्व में, लूणकरणसर के साथी गुलाबनाथ योगी के नेतृत्व में , डूंगरगढ़ के साथी जय प्रकाश कसवा के नेतृत्व में और अन्य ब्लॉक के साथी आज रवाना हुए। जिसमे यतीश वर्मा,सुभाष आचार्य,आनंद पारीक,गोविंद भार्गव,गोपाल पारीक,मोहम्मद असलम आदि दल बल के साथ रवाना हुए।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!