Bikaner Live

बार एसोसिएशन, बीकानेर अध्यक्ष पद हेतु चुनाव तैयारियां जोरों से

वार्षिक शुल्क जमा कराने की 17 फरवरी अंतिम तारीख

बीकानेर 15.02.2023 1 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बार एसोसिएशन, बीकानेर अध्यक्ष पद हेतु चुनाव वर्ष 2023 आयोजित होने हैं जिसके क्रम में सभापति महोदय मुमताज अली भाटी ने अवगत करवाया कि बार एसोसिएशन, बीकानेर के वर्ष 2023 के चुनाव सुचारू व सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु एवं बार के चुनाव प्रबन्धन एवं चुनाव निर्वाचन हेतु श्री अविनाश व्यास, एडवोकेट को चुनाव अधिकारी एवं श्री चन्द्र प्रकाश कुकरेती, एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाकर सुचारुरूप से चुनाव करवाने हेतु अनुरोध किया गया तथा सभापति द्वारा मतदाता सूची वर्ष 2023 की तैयार कर चुनाव अधिकारी को उपलब्ध करवा दी गई है। साथ ही चुनाव अधिकारी श्री अविनाश व्यास द्वारा अवगत करवाया गया कि वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करवाने की तिथि को बढ़ाकर 17.02.2023 किया गया तथा सभी विद्वान अभिभाषकों से अनुरोध किया गया कि जिन वार्षिक शुल्क जमा नहीं है वे अपना वार्षिक शुल्क दिनांक 17.02.2023 तक जमा करवा देवें, ताकि बार एसोसिएशन, बीकानेर के चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न करवाये जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!