



यूरोप से भारत घूमने आए प्रिंस का राजधानी जयपुर में स्वागत किया गया और साथ ही गुलाबी नगर के कई स्थानों पर भ्रमण करवाया गया जिसमें मोहित हिंदुस्तानी आशु देवासी अर्जुन सिंह दिलीप राजपुरोहित ललित जी सैनी भरत जी साथ रहे और जयपुर भृमण करवाया।
इसके साथ ही प्रिंस ने बताया इंडिया के अंदर घूमने के वाकई काफी अच्छी जगह और इंडिया में सबसे ज्यादा राजस्थान पसंद आया क्योंकि प्रिंस का कहना है राजस्थानी कल्चर उसको काफी ज्यादा प्रभावित करता है और उसका इंडिया आना सिर्फ और सिर्फ यह राजस्थानी कल्चर रहा है जो उसको यहां तक खींच लाया है इसके साथ ही प्रिंस की राजस्थान गुजरात मुंबई 1 महीने की यात्रा रहेगी जिसके अंदर राजस्थान के ऐतिहासिक भ्रमण स्थल और राजस्थान के देवी देवताओं के मंदिरों पर वह दर्शन करने जाएंगे। जिसमें बाबा रामदेव जी रामदेवरा माजीसा धाम जालौर,जोधपुर और अन्य और भी स्थानों पर वह देवी देवताओं के दर्शन करेंगे और यहां के कल्चर से बहुत कुछ सीख कर जाएंगे। साथ ही राजस्थान के बड़े गायक कलाकारो से भी मुलाकात करेंगे और राजस्थानी कल्चर का आनन्द लेगे।















