Bikaner Live

शिवजी चले ब्याहने…. का आयोजन महाशिवरात्रि के पर्व पर पुरानी गिनानी रामदेव जी मंदिर…..


बीकानेर 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां एक और शिवालयों में श्रद्धालु भक्तजन का तांता लगा है वही दूसरी तरफ पुरानी गिनानी स्थित रामदेव जी के मंदिर से शिवजी की बारात निकाली गई शिवजी चले ब्याहने शिव जी के बरात कार्यक्रम में जहां बराती बन कर बच्चे बहुत खुश हो रहे थे वही महिलाओं ने पार्वती के पक्ष की ओर से खूब नृत्य किया!


शिवजी की बारात का आयोजन पुरानी गिनानी स्थित रामदेव जी के भव्य मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जहां शिवजी के भेष भूषा में पूनम तवर और पार्वती के भेष में उनकी पत्नी का रूप रखा! मोहल्ले के बच्चे शिवजी की बारात के लिए विशेष रूप से संसद को तैयार हुए और उनका सजना और सवरना देखने लायक था महिलाएं सज धज कर पार्वती के पक्ष में नृत्य करती हुई बरात के साथ-साथ पुरानी गिनानी के अधिकांश भागों में इस बारात को घुमाया गया रंग गुलाल आतिशबाजी ढोल नगाड़े सभी इस बारात में दिखाई दिए! बाराती नाचते कूदते एक बार फिर रामदेव जी के मंदिर प्रांगण में पहुंच गए शिवजी की बारात का कार्यक्रम श्याम भक्त गोपाल तंवर व उनकी टीम द्वारा आयोजन किया गया!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!