Bikaner Live

बालिका सम्मान समारोह 2 अप्रैल को
ऊर्जा मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन…

बीकानेर, 26 मार्च। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने राजस्थान दिवस के अवसर के कार्यक्रमों की श्रंखला में 2 अप्रैल को होने वाले बालिका सम्मान समारोह के पोस्टर का रविवार को विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियों ने शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बेटियों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है। सरकार द्वारा बेटियों के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। आयोजन से जुड़े शैलेंद्र गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। कार्यक्रम 2 अप्रैल को रामपुरा बस्ती में आयोजित होगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!