Bikaner Live

मन की बात’ का 99वां एपिसोड:PM मोदी ने 39 दिन की ऑर्गन डोनर बच्ची के माता-पिता से बात की, कहा- आपके हौसले को सलाम


*_????????नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस एपिसोड में उन्होंने ऑर्गन डोनेशन पर बात की। उन्होंने दो ऐसे परिवारों से बात की, जिनके किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसके अंगदान किए गए। इनमें से एक परिवार पंजाब का था, जिसकी 39 दिन की बच्ची देश की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बनी।_*

मोदी जी की मन की बात परिवार साथ सुनते बीजेपी बीकानेर युवा मोर्चा शहर जिला मंत्री शिवशंकर सोनी



_????पीएम मोदी ने इस एपिसोड में नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी और अगल महीने होने जा रहे सौराष्ट्र-तमिल संगमम पर बात की। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को खास बनाएंगे।_

*_????39 दिन की अबाबत की किडनी डोनेट की गई_*

_????ऑर्गन डोनेशन के बारे में बात करते समय पीएम मोदी ने देश की सबसे कम उम्र की डोनर के माता-पिता से बात की। 39 दिन की उम्र में किडनी डोनेट करने वाली अबाबत के पिता सुखबीर ने बताया कि उनके घर बहुत प्यारी गुडिया आई थी। लेकिन, उसके पैदा होते ही उन्हें पता चला कि उसके दिमाग में नाड़ियों का ऐसा गुच्छा बना हुआ है जिसकी वजह से उसके दिल का आकार बड़ा हो रहा है। पहले 24 दिन तक तो बहुत ठीक रहा बच्चा बिल्कुल नॉर्मल रहा। अचानक उसका दिल एकदम काम करना बंद हो गया। उसे हॉस्पिटल लेके गए, वहां डॉक्टरों ने उसे बचा लिया लेकिन उसे क्या दिक्कत आई, ये समझने में वक्त लगा।_

_????उन्होंने बताया कि PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा 6 महीने का होता तो ऑपरेशन कर सकते थे। 39 दिन की होने पर बच्ची को दोबारा दिल का दौरा आया और इस बार डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। तब हमने उसके ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया, ताकि किसी और के जीवन में उजाला आ सके। डॉक्टरों ने कहा कि इतने छोटे बच्चे की सिर्फ किडनी डोनेट की जा सकती है। इसके बाद हमने गुरुनानक को याद करके यह फैसला लिया।_

_????39 दिन की अबाबत की यह तस्वीर मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने शेयर की। इसमें अबाबत का बड़ा भाई और माता-पिता नजर आ रहे हैं।_

2022 में ऑर्गन डोनेशन के केस 15 हजार हुए
पीएम मोदी ने कहा कि मेडिकल साइंस की बदौलत ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। एक व्यक्ति जब ऑर्गन डोनेट करता है तो उससे 8 से 10 लोगों को नई जिंदगी मिलती है। साल 2013 में हमारे देश में ऑर्गन डोनेशन के 5 हजार से भी कम केस थे, लेकिन 2022 में ये संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है।

ऑर्गन डोनेशन करने वाले व्यक्तियों ने, उनके परिवार ने वाकई बहुत पुण्य का काम किया है। जो लोग ऑर्गन डोनेशन का इंतजार करते हैं उन्हें जब कोई अंगदान या देहदान करने वाला मिल जाता है, तो उसमें ईश्वर का स्वरूप ही नजर आता है।

भारत के सामर्थ्य में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि ये नवरात्र का पर्व है। नारी शक्ति की उपासना का समय है। आज भारत का जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। हाल फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आए हैं।

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई है।
इसी महीने प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंज़ाल्विस की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रौशन किया है।
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट बहन ज्योतिर्मयी मोहंती को केमिस्ट्री और केमिकल इंजिनियरिंग के क्षेत्र IUPAC का विशेष अवॉर्ड मिला है।
इस वर्ष की शुरुआत में ही भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा है।
नगालैंड में 75 वर्षों में पहली बार दो महिला विधायक जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें से एक को नगालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया है।
ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी कॉम्बैट यूनिट में कमांड अपॉइंटमेंट पाने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी बनी हैं। उनके पास करीब 3 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरिएंस है।
भारतीय सेना की जांबाज कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। सियाचिन में जहां पारा माइनस सिक्सटी (-60) डिग्री तक चला जाता है, वहां शिवा तीन महीनों के लिए तैनात रहेंगीं।
भारत की जांबाज बेटियां तुर्किए में विनाशकारी भूकंप के बाद वहां के लोगों की मदद के लिए गयी थीं। ये सभी NDRF के दस्ते में शामिल थी।

100 वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर हो रही विशेष तैयारियां
गौरतलब है कि अगले महीने 30 अप्रैल को पीएम मोदी का मन की बात का 100वां ऐपिसोड होगा। भाजपा और सरकार की तरफ से इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। एक लाख से अधिक बूथ पर स्क्रीन लगाकर इसे लोगों को सुनाने की योजना बनाई जा सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार्यक्रम को दुनिया भर में भी प्रसारित करने किया जा सकता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ग्लोबल लीडर हैं। सभी देश प्रधानमंत्री के काम की सराहना करते हैं। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। हमारा मकसद है कि हम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को अधिक से अधिक देशों में प्रसारित करें।

मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी

1. PM मोदी की साल की दूसरी ‘मन की बात’:बोले- त्योहार वोकल फॉर लोकल के साथ मनाएं; लता दीदी को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 98वें ऐपिसोड और 2023 के दूसरे ऐपिसोड में देश को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- हमे अपने त्योहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाना है। इस कार्यक्रम में मोदी ने लता दीदी को भी याद किया था।

2. PM मोदी ने की साल की पहली ‘मन की बात’:बोले- लोकतंत्र हमारी संस्कृति में है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के जीवन की कहानियां बताईं और लोगों से भी उनके जीवन की प्रेरक कहानियां पढ़ने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक डेमोक्रेसी सोसाइटी हैं।

3. PM मोदी की साल 2022 की आखिरी मन की बात, बोले- मास्क और सैनिटाइजेशन का ज्यादा ध्यान रखें

PM मोदी ने जब 96वें मन की बात कार्यक्रम की थी, तब चीन में कोरोना से हर दिन हजारों मौतें हो रही थीं। PM मोदी ने लोगों से महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मास्क और सैनिटाइजेशन का ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे।

4. PM मोदी के मन की बात में बापू का भजन:PM बोले- G-20 की अध्यक्षता मिलना हर भारतीय के लिए गौरव की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 95वें ऐपिसोड के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने G-20, भारत की स्पेस सेक्टर में जगह, दुनिया में बढ़ती भारतीय संगीत की लोकप्रियता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भजन भी प्ले किया गया।

5. PM ने 94वें मन की बात में कहा- सोलर एनर्जी में पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही

मोढेरा गांव के ज्यादातर घर, सोलर पावर से बिजली पैदा कर रहे।
मोढेरा गांव के ज्यादातर घर, सोलर पावर से बिजली पैदा कर रहे।
PM मोदी ने 94वें मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि भारत सोलर एनर्जी से बिजली बनाने वाले बड़े देशों में शामिल होने जा रहा है। सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं। भारत, आज अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ रहा है, तभी, आज हम, सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!