‘पुलिस थाना कोटगेट की कार्यवाही

अवैध शराब के विरुध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो अलग अलग स्थानो से कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपीगण को किया गिरफ्तार ‘दोनो घटनाओ का अलग अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपीगण से किया जा रहा
अनुसंधान
श्री ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर जिला बीकानेर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम आईपीएस व श्री हरि शंकर आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर के निर्देशानुसार तथा वृताधिकारी वृत नगर बीकानेर श्री दीपचन्द आरपीएस के सुपरविजन में श्री गोविन्द सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अवैध शराब की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी गई तथा मुखबीर की ईतला पर प्रभावी कार्यवाही करते हुवे आबकारी अधिनियम के तहत 02 प्रकरण दर्ज कर आरोपी जयदीप चंद्र पुत्र जितेन्द्र चंद्र जाति बंगाली उम्र 35 साल निवासी कायम नगर 05 रोड पीएस कोटगेट बीकानेर व रुपाराम बारास पुत्र गौरीशंकर जाति वाल्मिकी उम्र 42 साल निवासी चौतीना कुआ भिनासर पीएस गंगाशहर बीकानेर को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगण के कब्जा से 96 पव्वें अवैध देशी शराब जप्त की गई। गिरफ्तार शुदा आरोपीगण से अनुसंधान जारी । गिरफतार आरोपी:-
01. जयदीप चंद्र पुत्र जितेन्द्र चंद्र जाति बंगाली उम्र 35 साल निवासी कायम नगर 05 रोड पीएस कोटगेट बीकानेर
02. रुपाराम बारास पुत्र गौरीशंकर जाति वाल्मिकी उम्र 42 साल निवासी चौतीना कुंआ
भिनासर पीएस गंगाशहर बीकानेर
कार्यवाही करने वाली टीम:-
01. श्री गोविन्द सिंह चारण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोटगेट । 02. श्रीमती सीरकौर उप निरीक्षक पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर। 03. श्री सुरेश भादू उप निरीक्षक पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर।
04. श्री हरीराम हैडकानि 618 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर। 05. श्री सवाई सिंह हैडकानि 46 पुलिस थाना कोटगेट ।
06. श्री नीरज कानि 809 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर। 07. श्री ओमप्रकाश कानि 857 पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर।















