Bikaner Live

बीकानेर ऑलम्पिक एसोसिएशन, कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न-कमल कल्ला, सुधीश शर्मा एवं के. के. व्यास पुनः पदाधिकारी चयनित…

रविवार दिनांक – 21 मई 2023, बीकानेर ऑलम्पिक एसोसिएशन, बीकानेर के चुनाव 2023-27 को सम्पन्न हुए।
आज हुए कार्यकारिणी के चुनाव में श्री कमल कल्ला को चैयरमैन, श्री सुधीश शर्मा को अध्यक्ष एवं श्री के. के. व्यास को महासचिव तथा श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। श्री मंगलचन्द रंगा को सचिव नियुक्त किया गया। इनके अलावा अनिल जोशी, हीरालाल हर्ष, भंवरसिंह कांदल, जगन पूनियां, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नवरतन रंगा को उपाध्यक्ष व श्री माणक व्यास, लालचन्द जाखड. शशांक शेखर जोशी, विजेन्द्र रंगा, भवानी सिंह को संयुक्त सचिव तथा दिलकांत माचरा, रोशन अली छिम्पा, असगर जी, किरण कंवर भाटी, जितेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह पंवार, मकबूल हुसैन सोडा, नारायण दास, सुबोध मिश्रा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया।
श्री मलकियत सिंह राजस्थान ऑलम्पिक एसोसिएशन की तरफ से एवं श्री नरपत सिंह क्रीड़ा परिषद बीकानेर की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहें। यह चुनाव बीकानेर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने चुनाव अधिकारी के रूप में करवाये। महासचिव श्री के. के. व्यास ने पिछले 4 वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया। अध्यक्ष श्री सुधीश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अध्यक्ष
सुधीश शर्मा

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!