Bikaner Live

बीकानेर जिला महिला मोर्चा की बैठकजयपुर में महिला मोर्चा के थालीनाद कार्यक्रम को लेकर मंथन

भाजपा चुनावी साल को देखते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध खासा आक्रामक नजर आ रही है। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आगामी 5 जुलाई को जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की अगुवाई में बीकानेर जिला महिला मोर्चा की बैठक आहूत की गई।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के साथ महिला मोर्चा कार्यकारिणी मौजूद रही। इस दौरान देहात एवं शहर भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी तथा विजय आचार्य भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से 50000 महिलाएं कांग्रेस सरकार के खिलाफ थाली बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेंगी। राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा से महिलाएं भाजपा के इस महाप्रदर्शन में शामिल होगी। प्रदेश में महिला कार्यकर्ताओं का यह अपने आप में अनूठा पहला प्रदर्शन होगा।
बीकानेर महापौर के नेतृत्व में बीकानेर संभाग के 4 जिलों से महिलाएं इस थालीनाद कार्यक्रम में शामिल होगी। महापौर ने कहा की महिला अत्याचारों में राजस्थान आज पूरे देश में पहले स्थान पर है। आज ही प्रदेश में 4 माह गर्भवती महिला की चाकू मार हत्या कर दी गई । इन 5 सालों में प्रदेश सरकार महिला को सुरक्षा मुहैया करवाने में पूर्णतया विफल रही है। मुफ्त की रेवड़ियों के स्थान पर प्रदेश की महिला सुरक्षा चाहती है । चाहे दिन हो या रात हो आज प्रदेश की महिला अकेले घर से निकलने पर घबराती है। प्रदेश को महिलाओं में डर का माहौल व्याप्त है। ऐसे में नींद में सोई इस सरकार को जगाना नितांत आवश्यक है।
इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने विधानसभा वार जिम्मेदारी तय करते हुए पूर्व विधानसभा से सरिता नाहटा तथा पश्चिम विधानसभा से निर्मला जी को जिम्मेदारी दी है।

Author picture

खबर

http://

Related Post