Bikaner Live

48 घंटे बाद भी छात्रा और टीचर तक पुलिस नही पहुंच पाई जनता में आक्रोश धैर्य की अपील

श्रीडूंगरगढ़ में तनाव, सैकड़ों लोगों ने थाने को घेरा: प्राइवेट स्कूल की नाबालिग लड़की और
महिला टीचर दोनों गायब



नाराज लोग थाने पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारी समझाइश करने लगे, लेकिन गुस्सा कम होने के बजाय बढ़ता गया।

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल की लड़की और महिला टीचर के गायब होने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। 48 घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने थाने को घेर लिया है। मामला धर्मांतरण से जोड़कर देखा जा रहा है, ऐसे में कस्बे के थाने के आगे बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं।
हालात काबू में करने के लिए एडिशनल एसपी सहित आला अधिकारी अब थाने पर पहुंच रहे हैं।

दरअसल, यहां एजी मिशन स्कूल में पढ़ने वाली एक सत्रह वर्षीय लड़की बारहवीं क्लास में पढ़ती है। तीस जून को सुबह साढ़े सात बजे ये लड़की घर से स्कूल का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। दिनभर , घर नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पता चला कि स्कूल की एक महिला टीचर नीधा बहलीम भी स्कूल नहीं आ रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि धा बहलीम और उसके दो भाई लड़की को बहला फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। नीधा बहलीम और लापता लड़की अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। रविवार सुबह से लोग श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचने शुरू हो गए। शाम होते-होते तनाव बढ़ गया। अब श्रीडूंगरगढ़ में भारी तनाव हो रहा है। क्षेत्र के लोग थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।

धर्मांतरण का लग रहा आरोप

आरोप लगाया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसका धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसी
मुद्दे पर अनेक संगठनों के प्रतिनिधि भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। उधर, क्षेत्र के लोग आज रात ही आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय कर सकते

हैं।

श्रीडूंगरगढ़ में छात्रा और शिक्षिका के एक साथ गायब होने के मामले में क्षेत्र की महिलाओं ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर विरोध जताया। क्षेत्र की महिला मंडल, दुर्गा वाहिनी और अन्य महिलाओं के साथ लकेश चौधरी भी इनके साथ आई। महिलाओं ने थाने में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने एएसपी दीपक शर्मा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी दीपक ने महिलाओं को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देकर उनको आगे की कार्यवाही के बारे मे अवगत कराया।

श्री डूंगरगढ़ एक शिक्षिका तथा दो युवको पर नाबालिग छात्रा को लापता करने पर मुकदमा दर्ज । श्री डूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

तीन दिन पहले 17 वर्षीय एक छात्रा अध्ययन के लिए एजी मिशन विद्यालय गई थी। लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार जनों को चिंता होने लगी ।बाद में मालूम पड़ा कि छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। जिस पर पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़ में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमे शिक्षण संस्थान की अध्यापिका निदा वेलियम तथा उसके दो भाई जुनेद नवेद बेलियम पर 17 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाया गया है ।विद्यालय की शिक्षिका का भी उसी दिन से लापता है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है विभिन्न संगठनों व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक एवं स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से वार्ता की भाजपा कांग्रेस के नेताओं पार्षदों डा विवेक माचरा बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने भी आक्रोश के साथ तत्काल कार्यवाही करने को कहा। लेकिन अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है भाजपा नेत्री लकेश चौधरी तथा अनेकों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से प्रशासन के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया । लकेश चौधरी ने बताया कि न्याय प्राप्त करने के लिए लगातार संघर्ष किया जायेगा। हमारी बेटी शीघ्र सुरक्षित घर पहुंचनी चाहिए। महिलाओं ने सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।।पुलिस अधीक्षक ने जगह जगह पुलिस जाब्ता भिजवाया है ।अभी तक छात्रा का पता नहीं चला है ।लड़की के माता पिता परिवार जन बहुत दुखी हैं लोगों में जनाक्रोश बढता जा रहा है। महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ तथा महेश्वरी समाज की महिलाओं ने भी प्रदर्शन कर शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की । तीन दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। जनता न्याय की गुहार लगा रही है। प्रशासन से वार्ता के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post