Bikaner Live

राजेंद्र गुढ़ा मंत्री पद से बर्खास्त


जयपुर राजेंद्र गुढ़ा ने आज विधानसभा में दिया था बयान, अपनी ही सरकार पर राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में साधा था निशाना
कहा- ‘इस बात में सच्चाई है कि राजस्थान में हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए हैं’
‘राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं’
‘ऐसे में हमें मणिपुर पर बात करने की बजाय अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए’,अब सरकार ने राजेंद्र गुढ़ा को किया मंत्री पद से बर्खास्त

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्यपाल कलराज मिश्र को राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की अनुशंसा की है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री गहलोत की इस अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है:
मुख्यमंत्री की अनुशंसा को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दिनांक 21 जुलाई सांय काल में राज्यपाल कलराज मिश्र को मंत्री परिषद के सदस्य राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की अनुशंसा की है।राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत की इस अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है।

जयपुर-बर्खास्तगी के बाद राजेंद्र गुढ़ा का बयान.. कहा- ‘अगले कदम के बारे में सोमवार को बताऊंगा..सच बोलना गुनाह है..तो मैंने गुनाह किया है..बयान के बाद मेरे ऊपर कार्रवाई हुई..सोमवार को लूंगा आगे का फैसला..राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े..राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर वन..

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!