Bikaner Live

ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज का वन भोजन का आयोजन लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया

महिलाओं ने मिलकर पहले गेम खेलें। सबसे पहले चम्मच में कंचा रख कर दौड़ लगाई

पहले सभी सासु मां ने गेम खेला फिर बहुओं ने फिर बच्चे और बच्चियों ने गेम खेला ।आज के प्रोग्राम में सभी बहुत ही खुश थे और सभी ने खूब एंजॉय किया। फिर पर्ची द्वारा गेम खेला गया जिसमे जिसकी पर्ची में जो आया उसको वही करना था। तीसरा गेम था सभी को एक डायलॉग बोलने को कहा गया । जिसमे कुछ महिलाओं ने सही बोले । कुछ महिलाओं ने उल्टा पुल्टा बोल दिया सभी खूब हंसे यही तो गेम था

लास्ट में सभी ने मिलकर भोजन किया सभी सखियां अलग अलग व्यंजन बनाकर टिफिन लेकर आए सभी ने मिलकर खूब मस्ती की

ब्रह्मक्षत्रीय खत्री महिला मंडल अध्यक्ष राधा खत्री ने बताया कि आज का प्रोग्राम बहुत ही शानदार रहा

सभी महिलाओं की खुशी में ही हमारी खुशी है। ऐसे प्रोग्राम खत्री महिला मंडल में और भी होते रहेंगे इसी के साथ आज के प्रोग्राम का समापन किया

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!