Bikaner Live

आयकर विभाग में नव पदस्थापित संयुक्त आयुक्त श्री श्याम सुंदर राठी- समाज की तरफ़ से अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ ; वैश्य समाज सेवा का पर्याय- राठी


बीकानेर. 25-07-2023 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर एवं श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज आयकर विभाग में नव पदस्थापित संयुक्त आयुक्त श्री श्याम सुंदर राठी से मुलाक़ात की और बीकानेर शहर में समाज की तरफ़ से अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की । इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष जुगल राठी ने वैश्य समाज द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों का ज़िक्र किया
इस प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष जुगल राठी, महामंत्री विजय बाफना , प्रवक्ता किशन लोहिया , कृष्ण माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी,नारायण डागा,घनश्याम कल्याणी,अनिल चांडक सहित सदस्य शामिल थे ।
राठी ने सामाजिक चर्चा करते हुए बीकानेर के बारे में काफ़ी जिज्ञासा प्रकट की और यहाँ के भामाशाहों की तारीफ करते हुए अपनी तरफ़ से सेवनिवृति पश्चात समाज के साथ जागरुक रूप से जुड़ने की मंशा भी प्रकट की ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!