Bikaner Live

नागरिक सुरक्षा विकास समिति की बीकानेर जिला कार्यकारिणी घोषित, मंगल प्रजापत बने जिलाध्यक्ष

नागरिक सुरक्षा विकास समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव श्री राजेश कुमार मीना ने बीकानेर जिले की कार्यकारिणी घोषित की है। उनके आदेशानुसार रतन तवर को जिला संयोजक, मंगल चंद प्रजापत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश जनागल और वेद प्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के साथ साथ संजय सिंह गहलोत को महासचिव एवं योगेंद्र सिंह राठौड़ को सचिव का पद दिया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर वीरेंद्र सिंह गहलोत और कोषाध्यक्ष के पद पर खेमचंद सिरोहिया को नियुक्ति प्रदान की गई है। अन्य नियुक्तियों के रूप में प्रचार मंत्री उमाशंकर, सदस्य ओम प्रकाश डूडी व गोपाल पवार सहित कुल 11 सदस्य नियुक्त किए गए है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल बडगूजर, प्रदेश सचिव सावन कुमार सुखाड़िया, कार्यालय प्रभारी सतवीर लोदवाल भी उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंगल चंद प्रजापत को नियुक्ति पत्र देकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!