Bikaner Live

 एक शाम आजादी के नाम देश भक्ति संगीत संध्या कार्यक्रम के फ्लेक्स का हुआ विमोचन अतिथिगण के द्वारा…

बीकानेर। एक शाम आजादी के नाम आगामी 13 अगस्त को अमन कला केंद्र व  उत्तर पश्चिम रेलवे ललित कला एवं सांस्कृतिक संस्था बीकानेर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में   रेलवे प्रेक्षागृह डीआरएम ऑफिस के सामने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर एक शाम आजादी के नाम   शाम 7 बजे  आयोजित किया जायेगा। जिसमें देशभक्ति गीत व समाज को संदेश देने वाले गीत पेश किए जाएंगे संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने मंगलवार को विज्ञप्ति में बताया इस कार्यक्रम में राजस्थान चैंपियन सुरीली गायिका रुकसाना मिरासी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी ।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  इकबाल हुसैन समेजा डायरेक्टर होटल रॉयल इन रानी बाजार व पूर्व चेयरमैन नगर विकास न्यास हाजी मकसूद अहमद होंगे ।
अध्यक्षता संयुक्त रूप से सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व एम आर मुगल करेंगे ।
विशिष्ट अतिथि मेहमान के तौर पर डॉ जैनुल आबेदीन, समाज सेवी सुशील यादव ,मो सदीक चौहान, सैयद अख्तर अली उपस्थित रहेंगे ,संस्था के अनवर अजमेरी ने बताया रुकसाना मिरासी के साथ – साथ बीकानेर के स्वथानीय वरिष्ठ गायक कलाकार भी अपने -अपने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुत देंगे ।कार्यक्रम का संचालन एम .रफीक. कादरी करेंगे ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!