Bikaner Live

*बीपीएल परिवारों के लिए इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना में पंजीयन जारी*


बीकानेर, 8 अगस्त। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में राज्य के बीपीएल एवं पीएम उज्ज्वला में शामिल परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाने हेतु मंहगाई राहत शिविर के दौरान पंजीकरण लगातार जारी है। पूर्व में बीपीएल श्रेणी के कुछ उपभोक्ताओं का पंजीकरण नहीं हो पाया था। वर्तमान में बीपीएल श्रेणी के वंचित उपभोक्ताओं के मंहगाई राहत शिविरों में पंजीकरण का विकल्प उपलब्ध करवाया है। ऐसे उपभोक्ता जिनका पूर्व में पंजीकरण नहीं हुआ था, वे उपभोक्ता नजदीकी मंहगाई राहत शिविर (एम.आर.सी.) में जाकर अपना पंजीकरण इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना में करवा सकते हैं। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने यह जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!