Bikaner Live

परकोटे के इस इलाके में घर पर दारू की बोतले फैकने से भय का माहौल


बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक घर में अज्ञात जनों द्वारा दारू की बोतले फैंकने से घर वालों व मोहल्ले में भय का माहौल पैदा हो गया है। इसको लेकर पीड़ित महावीर भाटी ने संभागीय आयुक्त को एक शिकायती पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि जस्सोलाई व्यास पार्क के पास उनका मकान है। जहां घर के आसपास देर रात तक दारू की पार्टी चलती है। ये असामाजिक तत्व दारू पीने के बाद उसकी खाली बोतले मेरे घर पर फैंक जाते है। जिसकी पूर्व में भी नयाशहर थाना में परिवाद भी दिया था और पुलिस ने इस बात की तशदीक भी कर पुष्टि भी कर ली। जिसके उपरान्त एकबारगी तो ये हरकतें बंद हो गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिर से असामाजिक तत्वों द्वारा उनके घर पर दारू की बोतलें फैंकी जा रही है। जिससे परिवार में भय का माहौल है। गौरतलब रहे कि इस इलाके में गैर कानूनी काम से आमजन भयभीत है। कई बार मारपीट व चाकूबाजी की वारदातें हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के लोगों में डर व्याप्त है।

पार्षद का संघर्ष आया काम,शुरू हुआ निरस्त निविदा की सड़क निर्माण का काम
बीकानेर। वार्ड में निरस्त किये गये सड़क निर्माण कार्य को पुनःबहाल करवाकर शुरू करवाने के लिये किये गये पार्षद मनोज विश्नोई के संघर्ष आखिरकार जीत हुई। जिसके चलते बुधवार से पुनःसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। गौरतलब रहे कि सादुलगंज स्थित युगांतर स्कूल पंचशती सर्किल के आगे सीसी रोड निरस्त करने को लेकर पिछले काफी दिनों से गहमा गहमी बनी हुई थी। एक तरफ सीसी रोड बना दी गई लेकिन दूसरी तरफ की सीसी रोड काम बंद करके निविदा को ही निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय पार्षद मनोज विश्नोई ने जिला कलक्टर व नगर विकास न्यास से आरपार की लड़ाई लड़ी और रोड जाम करने की चेतावनी भी दी थी। इसके उपरान्त प्रशासन चेता तथा जिला कलक्टर ने अभियंताओं को भेजकर वस्तुस्थिति जानी। इस पर पार्षद से भी मुलाकात कर उनका पक्ष सुना और आदेश जारी कर निविदा के अनुरूप काम करने के निर्देश जारी किये। इन आदेशों के बाद आज एक बार फिर सड़क निर्माण का काम प्रारंभ हुआ। इस पर पार्षद मनोज विश्नोई ने जिला कलक्टर का आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!