Bikaner Live

नयाशहर थाना इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसे पीबीएम के टोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार वैद्य मघाराम कॉलोनी में युवक पर अज्ञात जनों ने लोहे की रोड से हमला बोल दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों का पता लगाने में लगी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार घायल युवक का नाम गिरिराज व्यास बताया जा रहा है।

घायल को राहगीरों की मदद से पीबीएम ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि न तो हमले के कारणों को कोई पता चला है और न ही हमलावरों का।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!